Baby Safety Products
|

बच्चों को खतरों से दूर रखने के 10 सुरक्षित उपकरण (Baby Safety Products in India)

अधिकतर माता पिता शुरुआती दिनों में अपने बच्चों के सुरक्षा के प्रति बहुत ही सजग एवं सतर्क रहते हैं परिणाम स्वरूप वे अपने बच्चों का पालन पोषण मे सुरक्षित उपकरणों (baby safety products) का ही उपयोग करते हैं ऐसे माता-पिता बच्चों को काफी आसानी से अधिकतर खतरों से दूर कर लेते हैं |

परंतु कई माता-पिता ऐसे भी हैं जिन्हें बच्चों के पालन पोषण के शुरुआती दिनों में खतरों का आभास या अनुभव नहीं होता और ऐसे में बहुत सारी लापरवाही करते हैं| जिससे कई बार बच्चे चोट या दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं|

हर माता पिता का यह दायित्व बनता है कि अबोध बच्चे को खतरों से दूर रखने के लिए घर में ऐसे सुरक्षित उपकरण का उपयोग करें जिससे उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचे|

यहां आपको हम 10 ऐसे सुरक्षित उपकरण(safety product)  के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बच्चों को कई खतरों से दूर रखेगा|

  1. Electrical Socket Cover
  2. Corner Guard
  3. Door Stopper
  4. Balcony Safety Net
  5. Spout Cover
  6. Baby Monitor Camera
  7. Safety Helmet for Kids
  8. Knee & Elbow Guard
  9. Safety Seat Belt
  10. Baby Safety Gate

Electrical Socket Cover

हर माता-पिता की संतान जब छोटे होते हैं, तो वह काफी चंचल और करामाती प्रवृत्ति के होते हैं| और नए नए प्रयोग करने में ज्यादा उत्सुक रहते हैं|

कभी-कभी घर में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रिकल सॉकेट के साथ भी बच्चे शरारती हो जाते हैं और अपनी उंगलीया घुसा देते हैं, बच्चों के उंगलियां पतली होने के कारण सॉकेट के अंदर विद्युत चालित भाग में स्पर्श कर जाती है, और यह बहुत ही बड़ा दुर्घटना का कारण बनती है|

ऐसे में कई बार जान जाने का भी खतरा होता है| एक छोटा सा इलेक्ट्रिकल सॉकेट कवर आपके बच्चों के जीवन बचा सकता है और आपके बच्चे का जीवन और बचपन दोनों खुशहाल और सुरक्षित रख सकता है|

इलेक्ट्रिकल सॉकेट कवर एक ऐसा उपकरण है जिसे हम बिजली के सॉकेट में डालकर खतरे को बहुत कम किया जा सकता है| यह एक बहुत ही उच्च गुणवत्ता एवं प्रणाली से बना हुआ एक छोटा सा उपकरण है जो इतना महत्वपूर्ण है कि इसके उपयोग नहीं करने से कई बार कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है | इस उपकरण के उपयोग से अपना और अपने बच्चों का जीवन भी बचा सकते हैं|

  • इलेक्ट्रिकल सॉकेट कवर विशेष रूप से भारतीय प्लग के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह बिल्कुल सही और सटीक है|
  • एक पैक में 5 सुरक्षा इलेक्ट्रिकल सॉकेट कवर होते हैं, जिसमें 4 सुरक्षा सॉकेट कवर छोटे सॉकेट के लिए होते हैं, जो कि 5 एम्पीयर के होते हैं और 1 सुरक्षा सॉकेट कवर बड़े सॉकेट के लिए होते हैं जो 15 एम्पीयर के होते हैं|
  • यह इलेक्ट्रिकल सॉकेट कवर सॉकेट में डालने के लिए और निकालने के लिए बच्चों के लिए बहुत ही मुश्किल है वही यदि कोई वयस्क इस कवर को निकालना चाहे तो आसानी से निकाल सकता है|
  • बच्चों को सीधे विद्युत सॉकेट के साथ संपर्क मे आने से प्रतिबंधित करता है जिससे करंट लगने की संभावना बिल्कुल नहीं रहती

इलेक्ट्रिकल सॉकेट कवर के उपयोग से लाभ

  • बच्चों की सुरक्षा इस उपकरण के उपयोग से बच्चों को घर में खेलने की आजादी होती है खतरा नहीं होने के कारण माता-पिता भी अपने आप को सहज और शांत महसूस करता है|
  • सॉकेट की सुरक्षा– घर मैं उपयोग होने वाले सभी सॉकेट मे धीरे धीरे मिट्टी किया धूल के कण धूल के कण जमा होने लगता है तथा कभी-कभी चिड़ियों द्वारा उस पर घोंसला बनाने के लिए उपयोग में लाया जाने लगता है जिससे सॉकेट सही तरीके से काम करना बंद कर देता है और मजबूरन उसे बदलना पड़ता है, यह उपकरण इन सब चीजों से भी हमारे सॉकेट को सुरक्षित रखता है|
  • चिपचिपाहट से सुरक्षा– घर में लगे सॉकेट धीरे धीरे ढीला हो जाता है जिसे अक्सर हम टेप से साट देते हैं जिससे टेप में लगा चिपचिपा पदार्थ सॉकेट मे फैल जाता है तथा गंदगी लग जाता है, यह उपकरण इन सब चीजों से भी हमारे सॉकेट को सुरक्षित रखता है|
  • घर की सुरक्षा– इस उपकरण के उपयोग से, सॉकेट का कवर, सॉकेट के साथ बिल्कुल सपाट बैठ जाता है जिससे घर मे कभी शॉर्ट सर्किट होने का खतरा नहीं होता एवं घर की सुरक्षा व सुंदरता बनाए रखता है |

Corner Guard (कॉर्नर गार्ड)

दैनिक जीवन में हर किसी घर के अंदर अनेक तरह के फर्नीचर की वस्तुएं उपयोग के लिए होते हैं | फर्नीचर की वस्तुओं के कोर काफी नुकीले होते हैं जो कि आपके बच्चे के लिए बेहद खतरनाक है| कई बार जब छोटे बच्चे चलना सीख रहे होते हैं तो अचानक गिर कर उस नुकीले कोर से अपने माथे को चोटिल कर लेते हैं|

वैसे ही जब बच्चे चलने और दौड़ने लगते हैं औरनुकीले कोर से टकरा जाता है तथा और ज्यादा घातक चोटिल हो जाता है| कई बार इस तरह के चोट पर स्टीचेस करवाना पड़ता है|

इससे बचने के लिए एक बहुत ही उपयोगी कॉर्नर गार्ड के बारे में आपको बताना चाहूंगा| इसके उपयोग से बच्चे को चोट लगने से बचाया जा सकता है |

घर के फर्नीचर के नुकीली कोने को इसे कवर किया जा सकता है और एक सुरक्षित आवरण बच्चों के लिए बनाया सकता है एवं बच्चे को चोट लगने की खतरे को दूर किया जा सकता है |

  • कॉर्नर गार्ड बहुत ही उपयोगी है |
  • कॉर्नर गार्ड बच्चों के लिए वातावरण के अनुकूल है, इसमें किसी तरह का भारी धातु और लेटेक्स का उपयोग नहीं किया गया है जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है|
  • कॉर्नर गार्ड एल आकार के बहुत ही मुलायम, उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद है जो आपके घर, स्कूल, डे केयर, प्रीस्कूल, अस्पताल मे बच्चों को नुकीली कोनो और किनारों से बचाता है| दैनिक जीवन में यह बहुत ही अच्छा सहायक और उपयोगी है|
  • कॉर्नर गार्ड का मुलायम फॉम के प्रभाव से डेक्स नोक से चोट लगने का खतरा खत्म हो जाती है|
  • कॉर्नर गार्ड का उपयोग करने के बाद यदि उसे हटाना चाहे तो आसानी से हट जाता है|
  • सुनिश्चित करें कि डबल टेप कोने में चिपकाने से पहले रब्बर नहीं काटे क्योंकि चिपकने के समय रब्बर अपनी लंबाई बदल देता है और दबाव के कारण चिपकने के समय इसे बढ़ाया जा सकता है|
  • कॉर्नर गार्ड मजबूत डबल-टेप के साथ आता है। फर्नीचर किनारों पर फिट और स्थापित करने में आसान होता है।
  • कॉर्नर गार्ड का उपयोग लकड़ी और कांच दोनों के कोने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कॉर्नर गार्ड की बनावट और गोंद टेप दोनों अच्छी गुणवत्ता के हैं। फॉम द्वारा धक्कों के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करती है।
इसे भी पढ़ें  बच्चों को नींद से जगाने के सही तरीके (Best method to wake up our child from sleep in hindi)

Door Stopper (डोर् स्टॉपर)

बच्चे जब घर में रहते हैं तो उनके खेल का मैदान भी घर ही होता है| और खेल के सामान भी घर का कोई समान ही होता है, और उन्हें सामानों के बीच बच्चे अपनी शरारतें करते हैं|

घर में लगे दरवाजे और खिड़कियों के गति के कारण बच्चे इसे बहुत ही अद्भुत और आकर्षक खेल सामग्री समझते हैं, और खेल खेल में कई बार हाथ पैर या शरीर का कोई भी हिस्सा दरवाजे के बीच जाती है और बच्चे चोटिल हो जाते है |

बच्चों को इस तरह की चोट से बचाने के लिए डोर् स्टॉपर एक बहुत ही उपयोगी और आवश्यक उपकरण है | इसके उपयोग से बच्चों को चोट लगने के खतरों से दूर रखा जा सकता है 

डोर स्टॉपर के उपयोग से लाभ

  • बच्चों को कमरे बंद होने या लॉक होने का खतरा डोर स्टॉपर के उपयोग से नहीं होता |
  • दरवाजों और खिड़कियों के अचानक पटकने के कारण शिशुओं को अपने उँगलियों को चोटिल होने से रोकता है|
  • डोर स्टॉपर चिकना, स्पंजी फोम से बना । इसके प्रभावी परिणाम के लिए 2 या अधिक टुकड़ों का उपयोग करें|
  • वे बहुत अच्छी गुणवत्ता वाले हैं और बहुत बड़े दरवाजे भी बंद करने के लिए पर्याप्त हैं।
  • किसी भी तरह के दरवाजे या खिड़कियों मैं इसका उपयोग आसानी से किया जाता सकता है। यदि दरवाजा भारी है और धातु से बना है, तो यह उत्पाद कारगर नहीं होता |
  • 5 तरह के पशुओं के आकार का बना हुआ डोर स्टॉपर उपलब्ध है |
  • अच्छा उत्पाद है। हर घर में बच्चे के लिए यह होना आवश्यक है।

Balcony Safety Net (बाल्कनी सेफ्टी नेट)

बच्चे जब बालकनी में खेलते हैं तो बालकोनी में लगे ग्रील यदि है तो भी यह सुरक्षित नहीं माना जा सकता है| क्योंकि बच्चों का शरीर काफी नाजुक एवं कोमल होने के कारण कभी भी ग्रिल के बीच से निकल सकता है या फंस सकता है|

जो बहुत ही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है |ऐसे दुर्घटनाओं से बचने के लिए बाल्कनी सेफ्टी नेट का उपयोग बेहद आवश्यक एवं उपयोगी होता है|

बालकनी सेफ्टी नेट का महत्व

  • सुरक्षा गार्ड: – बालकनी नेट को बच्चों को बालकनी और रेलिंग दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बनाया गया है।
  • टिकाऊ सामग्री: – सेफ्टी नेट को हैवी-ड्यूटी एचडीपीई फैब्रिक के साथ बनाया जाता है और यूवी स्टेबलाइज्ड थ्रेड्स के साथ सिले जाते हैं।जिस की मजबूती पर भरोसा किया जा सकता है|
  • गोपनीयता संरक्षण: – बालकनी के बाहर दृश्यता कम कर देता है जो सुरक्षा के लिए आवश्यक है। अपने बालकनियों या बगीचे पर बेवजह ध्यान जाना , दुर्घटनाओं और जानवरों के अतिचार से बचाता है।
  • आसान करने के लिए आसान: – Eyelets कपड़े के परिधि पर समान दूरी पर डाला जाता है। आसान स्थापना के लिए पैकेज के साथ-साथ आंखों के अनुसार टाई-डोरियां प्रदान की जाती है।

बालकनी सेफ्टी नेट का उपयोग

  • बच्चे की सुरक्षा के लिए आदर्श बालकनी गार्ड के रूप में उपयोग कर सकते हैं|
  • बालकनी की जाली का जालीदार गार्ड के रूप में उपयोग कर सकते हैं ताकि बच्चों को खतरे से दूर रखा जाए|
  • चाइल्ड प्रूफ आँगन की बनी होने से बच्चों के लिए अनुकूल उपक्रम है|
  • बच्चे का बिस्तर के रूप में भी इसका उपयोग करते हैं|
  • आउटडोर और इनडोर मे भी कई तरह से बाल्कनी सेफ्टी नेट का उपयोग किया जा सकता है।
  • पौधों के लिए भी यह छाया जाल का काम करती है जो गर्मी मैं गर्मी से झुलसने नहीं देते |
  • यह सूरज की रोशनी और गर्मी में कटौती करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है |

Spout Cover (स्पाउट कबर)

चाहे घर पर हों या बाहर, बहुत सारे बच्चों के हाथ नल को छूने में असमर्थ होते हैं| माता-पिता को अपने बच्चों के हाथों को धोने के लिए उन्हें उठाने की आवश्यकता पडती है|

यह अजीब और काफी कठिन महसूस होता है| साथ ही बच्चे कई बार पानी से भीग जाते हैं और इससे उनके कपड़े गीले हो जाते जिससे उनकी तबीयत खराब हो जाती है।

इस कठिनाई को दूर करने के लिए हैंडवाशिंग उपकरण स्पाउट कबर का उपयोग किया जा सकता है| इससे , नल का पानी बच्चों की दिशा के करीब आने मैं मदद करता है , ताकि बच्चे आसानी से हाथ धोने की सही आदतें सीख सकें|

अच्छी स्वास्थ्य आदतें और आत्म-देखभाल की क्षमता विकसित कर सकें और अपने आपको स्वस्थ रख सके।

स्पाउट कबर का महत्व एवं लाभ

  • नल एक्सटेंडर हाथ धोने को आसान बनाने के लिए बच्चों के करीब पानी लाने में सहायक होते हैं।
  • बहुत ही अद्भुत, आकर्षक और प्यारा डिजाइन मैं बना स्पाउट कवर बच्चों के लिए हाथ धोने का समय को मजेदार बनाता है! बच्चे को खुद से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करता है और उन्हें स्वतंत्र महसूस कराता है।
  • यह पारंपरिक बाथरूम नल पर फिट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसे आसानी से किसी भी नल में लगाया जा सकता है इसके लिए अलग से कोई उपकरण की आवश्यकता नहीं प्रति है। इसे सफाई के लिए निकालने में आसानी होती है एवं, डिशवॉशर भी सुरक्षित रहती है।
  • यह लंबे समय तक चलने वाले नरम, टिकाऊ प्लास्टिक, एवं सिलीकान से बनी विभिन्न रंगों में उपलब्ध है |
इसे भी पढ़ें  बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाये |

Baby Monitor Camera (बेबी मॉनिटर कैमरा)

हर माता-पिता अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए खास करके तब जब वह उनके पास नहीं होते ज्यादा जरूरी समझते हैं| कई बार अपने कार्य से घर के बाहर जाते हैं,

तो बच्चों को किसी दूसरे के सहारे छोड़ कर जाते हैं| और हमेशा डर लगा रहता है कि बच्चे की देखभाल सही तरीके से होगी या नहीं कहीं कोई चूक ना हो जाए| और बच्चे के साथ कुछ गलत ना हो जाए|

इसलिए इस तरह की समस्याओं को दूर करने का सबसे आसान और कारगर उपाय बेबी मॉनिटर कैमरा लगाकर अपने बच्चों के साथ सीधे सीधे जुड़ जाना है|

बेबी मॉनिटर्स कैमरा के महत्व एवं लाभ

  • 2.4-Inch LCD स्क्रीन: Video 2.4 इंच रंग एलसीडी डिस्प्ले के साथ वायरलेस ऑडियो-वीडियो मॉनिटर कैमरा, स्पष्ट चित्र और वास्तविक समय वीडियो प्रदान करता है। उच्च-गुणवत्ता वाली एलसीडी स्क्रीन आपको अपने नींद या बच्चे को दिन और रात को स्पष्ट रूप से कैमरे की निगरानी करने की अनुमति देती है।
  • INFRARED NIGHT VISION R: संकल्प 680 * 480 पिक्सल्स है, नाइट विज़न आपके बच्चे के स्पष्ट ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो प्रदान करता है, और आप हमेशा अपने बिस्तर को छोड़ने के बिना रात को भी अपने छोटे से एक पर नजर रख सकते हैं।
  • 2-WAY AUDIO TALK: वॉल्को बेबी मॉनीटर कैमरा बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर के लिए आपको वास्तविक समय में दूसरे कमरे से अपने प्यारे बच्चे से बात करने का अनुमति देता है। जब आपका बच्चा रो रहा हो, तो दो तरफा बात करने वाली प्रणाली का उपयोग करके अपने बच्चे को अपनी आवाज़ से आराम दें सकते हैं।
  • अस्थायी निगरानी EM: बच्चे के निगरानी कैमरे में तापमान निगरानी कार्य होता है, जो आपको बच्चे के कमरे में तापमान की निगरानी करने में मदद कर सकता है। बच्चे को हमेशा स्वास्थ्यप्रद वातावरण प्रदान करने और सुनिश्चित रहेगी शिशु हर समय सहज महसूस कर रहा है।
  • LULLABIES ULL: यह बेबी मॉनिटर कैमरा बिल्ट-इन लोरी में मदद करता है ताकि आप अपने बच्चे को आराम दे सकें| जब बच्चा जागता है या रोता है, तो आप बच्चे का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके लिए संगीत भी सुना कर उसे खुश कर सकते हैं।
  • यह एक बेहतरीन उत्पाद है और यह उचित मूल्य पर उपलब्ध है। इस बच्चे की निगरानी की सबसे अच्छी विशेषता यह है कि आप इसे इंटरनेट के बिना कनेक्ट कर सकते हैं, बस इसे पावर स्रोत में प्लग करें और मॉनिटर पर स्विच करने के बाद उपयोग में ला सकते हैं । कैमरा और मॉनिटर दोनों ही अच्छी क्वालिटी के हैं और पिक्चर क्वालिटी भी अच्छी है। इसमें एक बटन दबाकर अपने बच्चे से बात करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

Safety Helmet for Kids (सेफ्टी हेलमेट)

बच्चे जब छोटे होते हैं और घुटनों के बल चलना सीखते हैं| धीरे-धीरे अपने पैरों पर चलते हैं | उस वक्त उनके शरीर पर संतुलन का कमी होता है और अक्सर वह गिर जाते हैं या लुढ़क जाते हैं या फिर कभी-कभी टकरा भी जाते हैं| जिससे उनके शरीर पर कई तरह के चोटे लग सकती है एवं नुकसान हो सकता है|

लेकिन सबसे गंभीर बात तब होती है जब उनके सर में चोट लगती है| क्योंकि सर का चोट काफी नाजुक माना जाता है| कई बार इससे बच्चों की जान भी जा सकती है| इसलिए जरूरी है कि बच्चे के सर में चोट ना लगे उसका ख्याल करना शुरू कर दे|

सिर की सुरक्षा के लिए सेफ्टी हेलमेट का उपयोग बहुत ही प्रभावी एवं आवश्यक उपकरण माना जा सकता है| इसके उपयोग से बच्चों को सर में चोट लगने की खतरे को बहुत कम किया जा सकता है|

सेफ्टी हेलमेट का महत्व एवं लाभ

  • कोनों से टकराने पर या जब वे रेंगते, चलते, खेलते समय अपने सिर को टकराते हैं तो बच्चे के सिर को नुकसान से बचाने या कम करने में मदद करता है।
  • अपने प्यारे बच्चे के लिए कोई धक्कों या गंभीर क्षति नहीं है क्योंकि डियरजॉय सुरक्षा हेलमेट उसके सिर की रक्षा करता है।
  • मुख्य विशेषताएं: बहुत नरम, अल्ट्रा लाइट वेट, अच्छी शॉक एब्जॉर्ब क्षमता, पसीने से बचने के लिए उचित वायु वेंटिलेशन।
  • खेलने, रेंगने और गिरने पर शिशु के सिर की रक्षा करने में यह बहुत अच्छा है। एक बच्चे को जमीन पर छोड़ दिया जा सकता है।
  • बच्चे के सिर की सुरक्षा के लिए बहुत मददगार है। बच्चा शुरू में इसे पहनने से रोकता है, लेकिन इसके हल्के वजन के कारण, जल्द ही इसके बारे में भूल जाता है।
  • बच्चे के लिए सही उत्पाद है। कृपया इसे तब खरीदें जब आपका बच्चा रेंगना और बाद में चलना शुरू करे। जिससे बच्चे को कई दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है |

Knee & Elbow Guard (नी एवं एल्बो गार्ड )

जब बच्चे छोटे होते हैं और घुटनों के बल चलना सीखते हैं| तब उनके पूरे शरीर का भार उनके घुटनों एवं कोहनी पर होता है जिससे उनका घुटना एवं कोहनी कई तरह की चोट या दाग शिकार हो जाता है| और इसका प्रभाव बाद में भी देख सकता है| ऐसे में हमें शुरू में ही यह ध्यान देने की जरूरत है की बच्चों का घुटना एवं कोहनी को रखा जा सकता है|

इसे भी पढ़ें  बच्चों से अपनी बात मनवायें |

ऐसे में नी एवं एल्बो गार्ड एक सुरक्षित एवं प्रभावी कारण माना जा सकता है| इसके उपयोग से बच्चों के घुटना एवं कोहनी को सुरक्षित रखा जा सकता है| तथा उनके चोट लगने की खतरे को कम किया जा सकता है|

नी एवं एल्बो गार्ड का महत्व एवं लाभ

  • सुरक्षित नी एवं एल्बो गार्ड के उपयोग से छोटे प्यारे मुलायम घुटने और कोहनी को चोट और खरोंच से बचाया जा सकता है उन्हें खेलने की आजादी मिल सकती है|
  • आरामदायक: स्ट्रेचेबल फ्लेक्सिबल, स्वेट डियोडोरिज़ेशन, एंटी एलर्जिक, एंटी स्लिपरी, सॉफ्ट पैडेड बेबी पूरी तरह से फिट बैठता है। पहनने के लिए आसान है। पैड पैरों पर रहते हैं और हाथ जरा भी नीचे नहीं होते।
  • सामग्री: प्रीमियम गुणवत्ता वाली सामग्री से बना है जो टिकाऊ, नरम और आरामदायक है। अपने बच्चे को स्वतंत्र रूप से घुमाएँ, मशीन से धो सकते हैं, घर मैं धो सकते हैं और ड्रायर को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • पोर्टेबिलिटी: हल्के वजन और छोटे आकार को आसानी से छोटे बैग में मेहमान मेहमानोंके घर, रिसॉर्ट्स, पार्कों, बगीचों, दोस्तों आदि के लिए ले जाया जा सकता है।
  • महान उपहार: नवजात लड़की या लड़के के लिए आदर्श उपहार। बच्चे के घुटने के पैड बेहद आरामदायक और मुलायम होते हैं। गुणवत्ता समान है।नियमित होम वॉश कर सकते हैं। बच्चे इन पैड्स को आराम से पहन सकते हैं और स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं| बच्चे को चोट लगने और धूल से बचाता है |

Safety Seat Belt

छोटे बच्चे को कहीं लाने या ले जाने में अक्सर देखा जाता है कि माता पिता काफी परेशान एवं तनाव में रहते हैं| क्योंकि सफर के दौरान बच्चे सो जाते हैं या फिर जागे रहने से शरारत करते हैं और शारीरिक हरकतें करने से उनके गिरने का डर बना रहता है |

कभी-कभी बच्चों को दो पहिए वाहन मे अकेले ही ले जाना पड़ता है , तब और भी समस्या बढ़ जाती है और खतरा भी|

ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सेफ्टी सीट बेल्ट काफी सुरक्षित, उपयोगी एवं आवश्यक उपकरण माना जा सकता है| इसके उपयोग से बच्चों को सुरक्षा के साथ-साथ माता-पिता का भी तनाव और परेशानी दूर हो जाता है|

सेफ्टी सीट बेल्ट के महत्व एवं लाभ

  • यह सेफ्टी सीट बेल्ट का उपयोग 2 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए दोपहिया वाहन में सुरक्षा प्रदान करती है|
  • यह सेफ्टी सीट बेल्ट बनावट में बनीचार-बिंदु बेल्ट, विस्तृत कंधे की पट्टियाँ, और मजबूत कवर बच्चे को सुरक्षित रूप से जगह पर रखते हैं|
  • सेफ्टी सीट बेल्ट के उपयोग से सवारी करने वाले बच्चों के लिए या सवार के सामने समायोजित किया जा सकता है|
  • सांस की सुविधा के लिए सांस की जाली और कुशन स्पंज निर्माण निर्माण जोड़ते हैं|
  • विस्तार योग्य पट्टियों को बच्चे की ऊंचाई और निर्माण के अनुसार समायोजित किया जा सकता है|
  • सेफ्टी सीट बेल्ट का गुणवत्ता बहुत अच्छा स्तर क है। या छोटे बच्चों के लिए भी उतना ही काम करते हैं|
  • सेफ्टी सीट बेल्ट बनियान की तरह फिट बैठता है और इसे गद्देदार किया जाता है और जो बेल्ट आपके पास होती है उसमें एक डबल सुरक्षा कुंडी होती है|
  • सवारी मुक्त सवारी सुरक्षित और याद रखें कि आप मैं एक बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए कभी भी कुशल नहीं हो सकते हैं|
  • बहुत सुविधाजनक और आरामदायक है खास करके उन बच्चों के लिए, जिन्हें 2 व्हीलर पर खड़े होने की आदत नहीं है।

Baby Safety Gate

बच्चे जब कमरे मे, बरामदे में या घर के आंगन में खेल रहे हो तो उसमें कमरे से बाहर जाने का या बाहर से कमरे में आने का रास्ता होना ही है उसी प्रकार आंगन से भी बाहर निकलने का रास्ता होना ही है खेलने के दौरान जब बच्चे किसी की नजर में नहीं होते तो वह खेल खेल में घर के कमरे बरामदे आंगन के बाहर निकल जाते हैं|

इससे बच्चे असुरक्षित हो जाते हैं साथी बाहर से भी कोई जानवर कभी कभी अंदर आ सकती है और बच्चे को खतरा हो सकता है| ऐसे में बेबी सेफ्टी गेट बहुत ही सुरक्षित, उपयोगी एवं कारगर उपकरण माना जा सकता है|

इसके उपयोग से बच्चों के खेलने की आजादी के साथ-साथ उनके सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा सकता है|

बेबी सेफ्टी गेट का महत्त्व एवं लाभ

  • स्थापित करना आसान – इससे स्थापित करना बहुत आसान है, किसी भी ड्रिलिंग की आवश्यकता नहीं होती |
  • अनुकूलन योग्य – 29 से 33 इंच चौड़ी चौखट और उद्घाटन। वैकल्पिक विस्तार भागों को 33 इंच से 51 इंच चौड़े उद्घाटन के लिए खरीदा जा सकता है।
  • सरल एक हाथ की तरह – वयस्क आसानी से एक हाथ का उपयोग कर खोल सकते हैं, जबकि दो-एक्शन हैंडल छोटी उंगलियों के रिलीज और खोलने के लिए कठिन रहता है।
  • ऑटो लॉक – जैसा कि गेट से गुजरता है, यह स्वचालित रूप से लॉक हो जाता है, इसलिए कोई चिंता नहीं है।
  • बच्चे को रसोई में प्रवेश करने से रोकने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *